More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsसरदार पटेल ने जीवन समर्पित कर दिया.. अंग्रेजों के खिलाफ किए कई...

    सरदार पटेल ने जीवन समर्पित कर दिया.. अंग्रेजों के खिलाफ किए कई बड़े आंदोलन

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानीवासियों के साथ लगाई एकता दौड़, कहा-सभी को एकजुट होकर आगे बढऩे की मिलती है प्रेरणा

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में राजधानी वासियों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए दौड़ लगाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी दौड़े। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान सरदार पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया। उन्हीं के प्रयासों से रियासतों को एक करके उन्हें स्वतंत्र भारत में शामिल किया। सरदार पटेल ने भारत की अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी सभी लोगों को एकजुट होकर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है।

    फिटनेस के मंत्र को भी देशभर में फैलाना है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ राष्ट्र को एकजुट किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। रन फॉर यूनिटी के आयोजन का उद्देश्य फिटनेस के मंत्र को भी देशभर में फैलाना है। स्वस्थ रहेंगे तो देश अपनी पूरी ऊर्जा के साथ विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ पाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी को धनतेरस, दीपावली, राज्य स्थापना, अन्नकूट और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

    500 से अधिक रियासतों को एक बनाया

    मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि यह पावन दिन हमें अपने देश की एकता अखंडता को बनाए रखने की प्रेरणा देता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को भारतवासी कभी नहीं भूल सकते। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की अखंडता के लिए 500 से अधिक रियासतों को एक बनाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य रखा है, इसे पूरा करने के लिए हम सभी मिलकर आगे बढ़े।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments