HomeHindi Newsसंदेशखाली की घटना बेहद शर्मनाक.. बीजेपी ने कहा-गुंडों को पकड़ो, जमीन वापस...

संदेशखाली की घटना बेहद शर्मनाक.. बीजेपी ने कहा-गुंडों को पकड़ो, जमीन वापस मिले

संदेशखाली घटना पर पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्म है। भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक घटना है। जिस तरह से महिलाएं कहती रहीं कि उन्हें बार-बार टीएमसी दफ्तर में बुलाया जाता था। महिलाओं से कहा गया कि अगर उन्हें फायदा चाहिए तो उन्हें शेख शाहजहां, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार के साथ समझौता करना होगा। शेख शाहजहां का नाम बार-बार आ रहा है। हम मांग करते हैं कि सभी को गिरफ्तार किया जाए और कब्जाई गई जमीन वापस की जाए। महिलाओं से पार्टी दफ्तर में रेप का भी आरोप है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments