HomeHindi NewsChhattisgarh Newsपीएम मोदी ने आचार्यश्री को किया याद.. छत्तीसगढ़ में हुई थी अंतिम...

पीएम मोदी ने आचार्यश्री को किया याद.. छत्तीसगढ़ में हुई थी अंतिम भेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज जी का ब्रह्मलीन होना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे। वे जीवनपर्यंत गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटे रहे। मेरा सौभाग्य है कि मुझे निरंतर उनका आशीर्वाद मिलता रहा। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरी जैन मंदिर में उनसे हुई भेंट मेरे लिए अविस्मरणीय है। तब आचार्य जी से मुझे भरपूर स्नेह और आशीष प्राप्त हुआ था। समाज के लिए उनका अप्रतिम योगदान देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments