HomeHindi Newsघरेलू क्रिकेट ना खेलने वाले खिलाड़ियों को लेकर रोहित शर्मा ने दिया...

घरेलू क्रिकेट ना खेलने वाले खिलाड़ियों को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच कल से धर्मशाला के मैदान पर पांचवा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस पांचवे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए जहां उन्होंने घरेलू क्रिकेट ना खेलने वाले खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि ” हर क्रिकेटर को यह फोकस रखना चाहिए कि वह घरेलू क्रिकेट जरूर खेले। खिलाड़ी जब उपलब्ध है तो उसे डोमेस्टिक क्रिकेट जरूर खेलना चाहिए। ये सिर्फ कुछ क्रिकेटर्स के लिए नहीं है बल्कि हर क्रिकेटर के लिए है।

आपको बता दे हाल ही में बीसीसीआई ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। और कहीं ना कहीं उसके पीछे की वजह घरेलू क्रिकेट ना खेलने बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments