HomeHindi Newsडोईवाला : शिविर में महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी 

डोईवाला : शिविर में महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी 

एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में महिला स्वास्थ्य सम्बंधित शिविर
का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से एसडीआरएफ वाहिनी
जॉलीग्रांट परिसर में निवासरत पुलिस परिवार की महिलाओं का सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला की टीम के द्वारा हेल्थ चेकअप किया गया। बुधवार
को शिविर के दौरान महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रदान
की गई। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महिलाओं के स्वास्थ्य को समझना, उन्हें
जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से
किया गया। स्वास्थ्य शिविर में पुलिस परिवार की महिलाओं को निःशुल्क जांच,
टीकाकरण, प्रसूति और बाल देखभाल, महिला स्वास्थ्य पोषण संबंधी परामर्श एवं
जानकारी दी गई। इस मौके पर उपसेनानायक विजेंद्र दत्त डोभाल, राजीव रावत
आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments