HomeHindi Newsडोईवाला : 10 हजार के इनामी को दिल्ली से पकड़ा

डोईवाला : 10 हजार के इनामी को दिल्ली से पकड़ा

डोईवाला पुलिस ने दिल्ली के तिहाड़ गांव से दस हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। दरहसल, यह व्यक्ति ऋषिकेश एम्स में नौकरी दिलवाने के नाम पर लोगों को झांसा देकर रकम हड़पता था। पुलिस ने बताया की 16 सितंबर 2022 को डोईवाला कोतवाली में भी इस व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज था। सूत्रों के अनुसार पुलिस को सर्विलांस के जरिए आरोपी की सूचना मिली। जिसके बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम दिल्ली रवाना हुई और आरोपी वीरेंद्र गौतम को तिहाड़ गांव से गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments