HomeHindi Newsराहुल ने कहा-भाजपा इसलिए कहती है वनवासी.. खरगे बोले-झूठ के सरदार हैं...

राहुल ने कहा-भाजपा इसलिए कहती है वनवासी.. खरगे बोले-झूठ के सरदार हैं मोदी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस विधायकों से मिलने मध्य प्रदेश के बदनावर पहुंचे। धार में सभा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इन्होंने (भाजपा) आदिवासियों को वनवासी कहना शुरू कर दिया है। आदिवासी का मतलब वो व्यक्ति जो इस जमीन का सबसे पहला मालिक था। ये लोग नहीं चाहते कि आपको पता चले लेकिन ऐसा समय था जब इस पूरे देश में आदिवासी रहते थे। अगर वे आपको आदिवासी कहेंगे तो उन्हें आपको जंगल, जल और ज़मीन का अधिकार देना पड़ेगा। वहीं खरगे ने मोदी को झूठ का सरदार कहा।
जो गारंटी राहुल ने दी, उसे हमने लागू किया
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी जब भी किसी राज्य में जाते हैं तो वे गारंटी देते हैं। जो गारंटी उन्होंने दी, उसे हमने लागू किया है, चाहें वे कर्नाटक की पांच गारंटी हो या तेलंगाना की 6 गारंटी। यदि हमारी सरकार केंद्र में आती है तो एमएसपी से जुड़ी, युवाओं के लिए, गरीबों के लिए और किसानों के लिए हमारी जो गारंटी है उसे हम लागू करके रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments