HomeHindi Newsटीम इंडिया की कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते रोहित शर्मा, बीसीसीआई मीटिंग में...

टीम इंडिया की कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते रोहित शर्मा, बीसीसीआई मीटिंग में कही बात

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई मीटिंग में यह बात रख दी है कि वह अगले कुछ समय तक वो टीम इंडिया के कप्तान बने रहना चाहते हैं और अभी कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते। उनका कहना है कि कुछ समय के बाद आप दूसरा कप्तान बना सकते हैं और उस कप्तान को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। यह खुलासा हुआ है जब बीसीसीआई ने कल एक मीटिंग आयोजित की थी जिसमें कप्तान रोहित शर्मा के साथ गौतम गंभीर भी शामिल हुए थे।

बीसीसीआई की मीटिंग में हुए कई खुलासे

सूत्रों के अनुसार रोहित शर्मा ने कहा कि ‘मैं अगले कुछ महीनों तक कप्तानी करना चाहता हूं और तब तक बोर्ड भविष्य के कप्तान को चुन सकते हैं। आप जिसे भी चुनेंगे उसे मेरा पूरा सर्मथन रहेगा।’ गौरतलब है कि रोहित शर्मा फरवीर और मार्च में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी तक वनडे टीम की कप्तानी करेंगे।

https://x.com/CricCrazyJohns/status/1878292918840005061?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1878292918840005061%7Ctwgr%5E22eed10ac1312997d3002aa390949f07fbe09d82%7Ctwcon%5Es1_c

आपको बता दें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले कुछ समय में भारतीय टीम को सिर्फ हार मिल रही है। सबसे पहले तो न्यूजीलैंड ने घर पर आकर भारतीय टीम को 3-0 से टेस्ट सीरीज में हरा दिया और उसके बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी रोहित शर्मा ने कप्तानी की और उनकी कप्तानी में भारत को दो टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने एडिलेड,ब्रिस्बेन और मेलबर्न टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कमान संभाली थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments