HomeHindi NewsBihar NewsRJD ने किया खरगे का बचाव.. रामदेव बोले-पहले शासकों में थी आत्मग्लानि

RJD ने किया खरगे का बचाव.. रामदेव बोले-पहले शासकों में थी आत्मग्लानि

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाकुंभ में डुबकी लगाने पर सवाल उठाए। इस पर भाजपा जहां हमलावर है तो आरजेडी ने उनका बचाव किया है। खरगे के बयान पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महाकुंभ आस्था का विषय है। कुंभ पहले भी लगते थे, लेकिन ये भाजपा का कुंभ नहीं है। मल्लिकार्जुन खरगे का आस्था पर कोई सवाल नहीं था। सनातन धर्म को भाजपा अपना बनाकर इसपर वोट की राजनीति करती है। इसी पर मल्लिकार्जुन खरगे का निशाना था।

अमित शाह ने अंदर छिपे हिंदुत्व को अभिव्यक्त किया

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाकुंभ में आकर अपने अंदर छिपे हिंदुत्व को अभिव्यक्त किया है। पहले देश के प्रशासक ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों में सामने नहीं आते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आत्मग्लानि की इस परंपरा को तोड़ा है और गर्व के साथ कहा है कि मैं हिंदू हैं, संतानी हैं और ऋषियों का वंशज हूं। बाबा रामदेव ने कल अमित शाह के साथ संगम में डुबकी लगाई थी।

खरगे ने महाकुंभ पर यह कहा था

मध्य प्रदेश के महू में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछा कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर हो जाएगी? क्या इससे लोगों का पेट भर जाएगा? भाजपा नेता कैमरों के लिए डुबकी लगाने की होड़ में जुटे हुए हैं। हालांकि बाद में खरगे ने सफाई देते हुए माफी मांग ली थी, लेकिन भाजपा इस पर आक्रामक हो गई और पूछा कि क्या किसी और धर्म पर वे सवाल उठा सकते हैं। क्या वे हज पर ऐसे सवाल पूछ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments