HomeHindi Newsरणजी मैच खेलने दिल्ली की टीम के साथ अभ्यास में जुटे विराट...

रणजी मैच खेलने दिल्ली की टीम के साथ अभ्यास में जुटे विराट कोहली

भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में दिल्ली की टीम से खेलते हुए दिखाइए देंगे। और यही वजह है कि विराट कोहली दिल्ली पहुंच चुके हैं और इस वक्त वह अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में जमकर अभ्यास भी कर रहे हैं। दिल्ली की टीम की कप्तानी आयुष बडोनी करते नजर आएंगे. विराट कोहली ने कप्तानी करने से मना कर दिया है।

विराट कोहली ने दिल्ली के मैदान पर जमकर किया अभ्यास

भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली इस वक्त दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में जमकर अभ्यास कर रहे हैं। विराट कोहली ने फुटबॉल खेलकर सबसे पहले शुरुआत की और उसके बाद विराट कोहली ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। ताजा खबर के अनुसार विराट कोहली अभी भी दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास में जुटे हुए हैं और लगातार मीडिया कर्मी उनका अभ्यास देख रहे हैं। फैन्स भी विराट कोहली का अभ्यास देखने पहुंचे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments