HomeHindi NewsRCB के गेंदबाज ने पकड़ा रोहित शर्मा का हैरान करने वाला कैच

RCB के गेंदबाज ने पकड़ा रोहित शर्मा का हैरान करने वाला कैच

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बड़ी आसानी से रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम को हरा दिया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 24 गेंद में 38 रनों की पारी खेली। लेकिन जब वह आउट हुए तो इस तरीके से आउट हुए की हर कोई उनके कैच को देखकर हैरान है।

रीस टॉपली ने पकड़ा रोहित शर्मा का शानदार कैच

दरअसल 12वे ओवर में रोहित शर्मा जब विल जैक्स की गेंद पर स्वीप करने का प्रयास कर रहे थे तब स्क्वेयर लेग पर लगे टॉपली ने हवा में उड़ते हुए एक हाथ से कैच पकड़ लिया। इसके बाद खुद रोहित शर्मा भी उसे कैच को देखकर हैरान रह गए और सभी कॉमेंटेटर भी हैरान थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments