HomeHindi NewsEntertainmentपुष्पा को झुका नहीं पाई वनवास.. अनिल शर्मा की फिल्म का ऐसा...

पुष्पा को झुका नहीं पाई वनवास.. अनिल शर्मा की फिल्म का ऐसा रहा हाल

गदर और गदर 2 बनाने वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा की एक और फिल्म वनवास रिलीज हुई है। ग़दर 2 की सुपर सक्सेस से उत्साहित अनिल शर्मा को लग रहा था कि यह फिल्म सफल साबित होगी, लेकिन यह फैमिली ड्रामा फिल्म पुष्पा 2 के सामने ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म वनवास ने ओपनिंग डे पर महज एक करोड़ रुपए से कम की कमाई की। इसके साथ ही रिलीज हुई मुफसा : द लायन किंग ने जरूर अपनी धमक दिखाई है। वनवास में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरन कौर हैं। वही पुष्पा 2 की बात करें तो इस फिल्म ने देश में कुल 13.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है और इसमें 11 करोड़ की कमाई हिंदी वर्जन से हुई है। पुष्पा 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 1004 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है और बाहुबली 2 के बाद यह 1000 करोड़ क्लब में एंट्री पाने वाली दूसरी हिंदी फिल्म है।

30 करोड़ रुपए का है बजट

अनिल शर्मा की वनवास ने पहले दिन 60 लाख रुपए का बिजनेस किया। फिल्म का बजट करीब 30 करोड रुपए बताया जाता हैद्ध यह फैमिली ड्रामा फिल्म पूरी तरह से वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर है यानी की फिल्म को तारीफ मिलती है तो यह वीकेंड में कुछ कमाल दिखा सकती है। वैसे भी क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को वरुण धवन की बेबी जान रिलीज होने वाली है। वनवास को उससे भी तगड़ी चुनौती मिलेगी।

मुफसा ने भारत में कमाए 10 करोड रुपए

वहीं मुफसा : द लायन किंग एनिमेशन फिल्म है जिसने ओपनिंग डे पर भारत में 10 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। यह एनिमेशन फिल्म पुष्पा 2 के सामने भारत में दहाई का अंक पाने वाली फिल्म बन गई है। वैसे भी तीन दिन बाद जब बेबी जान रिलीज होगी तो इन तीनों फिल्मों को टक्कर मिलेगी। बहरहाल पुष्पा 2 का जलवा तो बरकरार है और अभी यह फिल्म कई और रिकॉर्ड बनाने की ओर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments