HomeHindi Newsपुलवामा-पहलगाम हमला सरकार की साजिश.. बयान देकर घिरे AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम

पुलवामा-पहलगाम हमला सरकार की साजिश.. बयान देकर घिरे AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम

असम की ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक अमीनुल इस्लाम ने दावा किया कि फरवरी 2019 में पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर आत्मघाती हमला और पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या सरकार की ही साजिश थी। विधायक का यह वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस्लाम को नगांव जिले में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। विधायक के इस बयान से पार्टी ने कन्नी काट ली है और इसे ये उनका निजी बयान बताया है।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने की आलोचना

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर विधायक अमीनुल इस्लाम के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। उनके बयान को लेकर कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। उनके बयान को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उनके बयान की कड़ी निंदा की है।

हम निंदा करते हैं : रफीकुल इस्लाम

पहलगाम की घटना को लेकर AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम के बयान पर AIUDF नेता रफीकुल इस्लाम ने कहा कि पहलगाम की घटना की हम निंदा करते हैं। हम सरकार के साथ हैं। इस तरह की बर्बर घटना को कभी समर्थन नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि सेना और सरकार को हमारा समर्थन है। जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। रफीकुल ने कहा कि अमीनुल इस्लाम का यह निजी बयान था। इस समय ऐसी बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। उन्हें गिरफ़्तार किया गया है। अब कानून अपना काम करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments