HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में चुनाव की शुरू हुई तैयारी.. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया...

हरियाणा में चुनाव की शुरू हुई तैयारी.. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया यह अपडेट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। सभी राजनीतिक दलों को अपने घोषणा पत्र जारी करने के तीन दिन के अंदर चुनाव घोषणा पत्र की तीन कापियां सीईओ कार्यालय, चंडीगढ़ में जमा करवानी होंगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी राजनीतिक दल को कोई रैली या रोड शो का काफिला निकालना है तो उसकी अनुमति संबंधित जिला अथॉरिटी से लेनी जरूरी है। इससे रोड जाम नहीं होना चाहिए। जहां पर अस्पताल व ट्रामा सेंटर होगा वहां से कोई भी राजनीतिक पार्टी रोड शो का काफिला नहीं निकाल सकेगी।
उन्होंने कहा कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा। आचार संहिता के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किसी भी रेस्ट हाउस, डाक बंगलों और सरकारी मकान का प्रयोग नहीं किया जाएगा। कोई भी राजनीतिक व्यक्ति अपने भाषण में जाति, धर्म से संबंधित शब्दों को प्रयोग नहीं कर सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments