HomeHindi Newsकंगाल पाकिस्तान ने IMF के लोन से खरीदे हथियार.. भुखमरी की कगार...

कंगाल पाकिस्तान ने IMF के लोन से खरीदे हथियार.. भुखमरी की कगार पर है पड़ोसी

घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने.. यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी। कुछ ऐसे ही हालत पड़ोसी देश पाकिस्तान के हैं। पाकिस्तान भुखमरी के कगार पर है। लोगों के पास खाने के लिए भी नहीं है। रमजान के माह में एक किलो गैस 500 रुपए में मिल रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भीख का कटोरा लेकर सऊदी अरब के पास गए थे। वहां के शेख ने भरोसा दिया कि वह भीख जरूर देंगे। बहरहाल अब पता यह चला है कि पाकिस्तान की चालबाज सरकार ने आईएमएफ की कर्ज की राशि से हथियार खरीदे हैं। यह हथियार चीन से खरीदे गए हैं।
जासूसी जहाज दुनिया के 14 देशों के पास हैं
पाकिस्तान ने एक शक्तिशाली जासूसी जहाज चीन से खरीदा है। इस जहाज को 48 नाविक चलाते हैं। जहाज का नाम पीएनएस रिजवान रखा गया है। यह जहाज भारत के धु्रव स्पाई शिप का जवाब माना जा रहा है। इस जहाज के अंदर रहस्यमय गुंब हैं जिसके अंदर ट्रैकिंग सिस्टम और रडार भी हैं, जिसे चीन ने असेंबल किया है। यह जहाज चीन ने जून 2023 में पाकिस्तान को सौंपा था। यह जहाज इंडोनेशिया होते हुए पाकिस्तान पहुंचा था। इस तरह के जासूसी जहाज दुनिया के 14 देशों के पास हैं। इस तरह के जहाज जासूसी के अलावा मिसाइल परीक्षण की निगरानी करने में सक्षम होते हैं। यह सीधे-सीधे आईएमएफ और दुनिया को धोखा देने जैसा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments