दिल्ली के राजपुरा रोड के पास फतेहचंद कचौड़ी की दुकान में लोग कचौड़ी खाने आते हैं। 31 मार्च को भी लोग खड़े होकर कचौड़ी खा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार दुकान में आकर घुस गई। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में 5 लोग घायल हुए हैं।
हादसे के बाद पत्नी को तलाशने लगा
सिविल लाइन्स स्टेशन अंतर्गत कचौड़ी की दुकान में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार अचानक घुस गई। कार उत्तरप्रदेश निवासी 36 वर्षीय पराग मैनी चला रहा था। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं और दुकान संचालक को काफी नुकसान हुआ है। इस हादसे में वहां मौजूद एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लोगों को इलजा के लिए पास के तीर्थराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामल दर्ज कर कार और चालक पराग मैनी को गिरफ्तार कर लिया है। वह पेशे से वकील है और हादसे के समय उसकी पत्नी भी कार में ही मौजूदी थी। पुलिस का कहना है कि वह नशे में नहीं था। हादसे के बाद वह कार के अंदर अपनी पत्नी को तलाश रहा था। हालांकि जोरदार टक्कर की वजह से वह दुकान में जाकर गिरी, जिससे उसे चोट लगी है।
कचौड़ी खा रहे थे लोग तभी दुकान में घुसी कार.. देखें VIDEO
RELATED ARTICLES