HomeHindi Newsइंग्लैंड की सरजमीं पर दमदार बल्लेबाजी कर पथुम निशंका ने बनाया नया...

इंग्लैंड की सरजमीं पर दमदार बल्लेबाजी कर पथुम निशंका ने बनाया नया रिकॉर्ड

इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम के बीच ओवल के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस तीसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका इस वक्त जीत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है और इस जीत की ओर बढ़ती दिखाई देने में पथुम निशंका का बड़ा योगदान है। क्योंकि निशंका ने पहली पारी में जहां अर्धशतक लगाया तो दूसरी पारी में भी उन्होंने एक और अर्धशतक जड़ दिया है।

इंग्लैंड की सरजमीं पर दोनों पारियों में सबसे तेज 50 बनाने की लिस्ट में शामिल हुए निशंका

आपको बता दें पथुम निसांका श्रीलंका के दूसरे औऱ दुनिया के नौंवे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट की दोनों पारियों में 50 से कम गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। इससे पहले मार्क ग्रेटबैच, नैथन एश्टल,श्रीलंका के तिकलरत्ने दिलशान, जर्मेन ब्लैकवुड, डेविड वॉर्नर, जैक क्रॉली और हैरी ब्रूक ने ही यह करनामा किया था। 

आपको बता दें पहली पारी में पथुम निशंका ने महज 40 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था। दूसरी पारी में निशंका ने सिर्फ 42 गेंदे खेली और अर्धशतक जड़ दिया। और इस खास उपलब्धियों वाली लिस्ट में अपना नाम शुमार कर लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments