HomeHindi Newsदिल्ली प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में खामोश रहा पंत का बल्ला,...

दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में खामोश रहा पंत का बल्ला, धीमी बल्लेबाजी से हर किसी को किया हैरान

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली सुपरस्टार और पुरानी दिल्ली की टीम के बीच दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में ऋषभ पंत की अगवाई वाली पुरानी दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़ा और आयुष बडोनी की कप्तानी वाली दिल्ली सुपरस्टार की टीम ने पहले मुकाबले में पंत की टीम को हरा दिया है।

पहले मुकाबले में पुरानी दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर एक 97 रन बनाए थे जवाब में आयुष बडोनी की कप्तानी वाली टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज कर ली। सलामी बल्लेबाज अर्पित राणा ने 41 गेंदों में 59 रन, वंश बेदी ने 19 गेंदों में नाबाद 47 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने 32 गेंदों में35 रन औऱ ललित यादव ने 21 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए।

पंत की धीमी बल्लेबाजी से हर कोई रहा हैरान

पुरानी दिल्ली की टीम के कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस मुकाबले में 32 गेंद में सिर्फ 35 रानी बन सके और उनकी धीमी बल्लेबाजी को देखकर हर कोई हैरान था। क्योंकि ऋषभ पंत आम तौर पर अगर 32 गेंदे खेलेंगे तो कम से कम 60 रन बनाएंगे। लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments