HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच MCG के मैदान पर खेला...

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच MCG के मैदान पर खेला जाएगा स्पेशल टेस्ट, ये है वजह

दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है और उसकी वजह यह है कि टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने वाले हैं और इसकी खुशखबरी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक स्पेशल टेस्ट मैच खेला जाएगा। हालांकि 150 साल 2027 में होंगे और 2027 में ही यह टेस्ट मैच खेला जाएगा।

इसके साथ ही आपको बता दें कि MCG में होने वाला एकमात्र टेस्ट एशेज का हिस्सा नहीं होगा बल्कि ये टेस्ट मैच टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने के मौके पर खेला जाएगा। ऐसे में एक दिलचस्पसी फैंस के मन मे बन गई है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच जब टेस्ट मैच होता है तो उस पर हर किसी की निगाहें होती है क्योंकि दोनों टीमों के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने मिलती है।

आपको बता दें कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड एक ऐतिहासिक मैदान है इसी वजह से इस स्पेशल टेस्ट मैच के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को चुना गया है। क्योंकि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ही बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाता है। जब भी कोई भी विजिटिंग टीम ऑस्ट्रेलिया जाती है सीरीज खेलने तो एमसीजी में होने वाले टेस्ट मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच कहा जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments