HomeHindi NewsDelhi Newsरामलीला मैदान में 31 को विपक्ष की महारैली.. आप को मिलेगा अन्य...

रामलीला मैदान में 31 को विपक्ष की महारैली.. आप को मिलेगा अन्य दलों का साथ

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि इंडिया गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन कर रहा है। यह अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। विपक्ष को एकतरफा हमलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक जगह है। देश के बड़े-बड़े आंदोलन रामलीला मैदान में हुए, आप का उदय रामलीला मैदान से हुआ है। महारैली में इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments