HomeHindi Newsअब इस लीग के फाइनल मुकाबले में टकराएंगे भारत और पाकिस्तान, कौन...

अब इस लीग के फाइनल मुकाबले में टकराएंगे भारत और पाकिस्तान, कौन मारेगा बाजी?

इस वक्त इंग्लैंड में वर्ल्ड चैंपियंस लीजेंड लीग खेली जा रही है जिसमें सभी टीमों के सीनियर खिलाड़ी या यह कह सकते हैं कि रिटायरमेंट लेने वाले खिलाड़ी खेल रहे हैं। अब इस लीग में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड लीग में फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 255 रनों का बड़ा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 168 रन ही बना सकी। और ऑस्ट्रेलिया की टीम को 86 रनों की हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम की ओर से मुकाबले में बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए। युवराज सिंह,इरफान पठान, यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा ने मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा डाली। अब भारतीय टीम का मुकाबला फाइनल में पाकिस्तान की टीम से आज होना है।

इस लीग में जब भारतीय टीम का लीग मुकाबला पाकिस्तान से हुआ था तो पाकिस्तान ने बड़ी आसानी से भारत की टीम को हरा दिया था। लेकिन अब फाइनल में भारतीय टीम को भी जीत के लिए जोर लगाना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments