HomeHindi NewsEntertainmentमुफासा : द लायन किंग की गूंजेगी दहाड़.. घर बैठे इस ओटीटी...

मुफासा : द लायन किंग की गूंजेगी दहाड़.. घर बैठे इस ओटीटी पर देख सकेंगे

मुफासा : द लायन किंग थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसने भारत में 100 करोड़ रुपए की कमाई की। अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो अब इसे घर बैठकर भी देख सकते हैं। ये ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। अब बच्चों और फैमिली के साथ इस एनिमिटेड फिल्म को इंजॉय किया जा सकता है। आपको बता दें कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 709 मिलियन (61,84,75,94,350 भारतीय रुपये) की कमाई की है। अब यह डिज्नी मूवी बुधवार, 26 मार्च 2025 को रिलीज हो चुकी है। मुफासा : द लायन किंग डिज्नी+ JioHostar पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है।

शाहरुख, अबराम समेत इन स्टार्स ने दी आवाज

मुफासा : द लायन किंग फिल्म 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में आई थी। ये 2019 में रिलीज क्लासिक मूवी द लायन किंग का प्रीक्वल है। 1994 में इसी नाम से आई फिल्म का रीमेक भी है। इसके हिंदी वर्जन में शाहरुख खान, उनके पुत्र अबराम खान, आर्यन खान, श्रेयस तलपड़े और संजय मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। शाहरुख खान ने मुफासा, सिंबा के रूप में आर्यन खान, यंग मुफासा के रूप में अबराम खान, पुंबा की आवाज संजय मिश्रा और टिमोन के रूप में श्रेयस तलपड़े ने अपनी आवाज दी है। इस फिल्म को भारत में जबर्दस्त रिस्पांस मिला था। अब इसे लोग घर बैठे देख सकेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments