HomeHindi NewsBusinessग्लोबल समिट के लिए जापान में मोहन यादव.. महात्मा गांधी को भी...

ग्लोबल समिट के लिए जापान में मोहन यादव.. महात्मा गांधी को भी किया याद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अभी जापान की यात्रा पर हैं। उन्होंने टोक्यो में एडोगावा गांधी पार्क में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। अपने जापान दौरे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने वाले हैं। उद्योग के क्षेत्र में जापान वर्तमान में सबसे अच्छे राष्ट्रों में से एक है। मोहन यादव ने कहा कि भारत का संबंध भी जापान के साथ बहुत अच्छा रहा है। ऐसे में ये संबंध और मजबूत हों। परस्पर व्यापार और व्यवसाय के नए रास्ते बनें, एक दूसरे के साथ खड़े रहें। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में ये मित्रता और बढ़ी है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे क्षेत्रों में हम साथ काम कर सकते हैं।

भाजपा में होगा आयोजन

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का आयोजित अगले महीने किया जाएगा। प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी यानी दो दिन के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आठवां संस्करण आयोजित होगा। मध्य प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग के नेतृत्व में यह कार्यक्रम होगा। इससे पहले प्रदेश सरकार रीजनल इंडस्ट्रीज कान्क्लेव का आयोजन भी कर चुकी है। जापान में सीएम मोहन यादव निवेशकों को रिझाने का प्रयास करेंगे और उन्हें आमंत्रित करेंगे, ताकि प्रदेश में निवेश बढ़ सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments