HomeHindi NewsBGT के लिए इस दिन रवाना हो सकते हैं मोहम्मद शमी!

BGT के लिए इस दिन रवाना हो सकते हैं मोहम्मद शमी!

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से भारत के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। भारतीय टीम इस वक्त पर्थ के वाका मैदान पर अभ्यास कर रही है और भारतीय टीम ने मैच सिमुलेशन मैच भी खेल लिया है। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया और अब भारतीय टीम अपनी अंतिम तैयारी कर रही है। लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी मुकाबला भी खेल लिया और शानदार प्रदर्शन भी किया।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जल्द रवाना हो सकते हैं मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 1 साल के लंबे अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला और मध्य प्रदेश के खिलाफ उन्होंने लंबे-लंबे स्पेल भी डाले। और एक तरह से खबर यह निकलकर सामने आई है कि मोहम्मद शमी को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी लंबे स्पैल करने में नहीं हुई है। और अब अंतिम फैसला चयनकर्ताओं के ऊपर है कि वह मोहम्मद शमी को कब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना करते हैं।

रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि जिस दिन रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे उनके साथ मोहम्मद शमी को भी ऑस्ट्रेलिया भेजा जा सकता है। यानी एडिलेड टेस्ट मैच से पहले दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया से जुड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments