पटना में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले कथित तौर पर राजद विधायक और महागठबंधन के विधायक बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर रुके हुए हैं। तेजस्वी यादव के आवास पर जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां खाट का इंतजाम किया गया है। इससे पहले कांग्रेस के विधायक भी राज्य से बाहर हैदराबाद जा चुके हैं। नीतीश सरकार को बहुमत तो है, लेकिन राजद और कांग्रेस को पार्टी में टूट-फूट का डर सता रहा है।


