HomeHindi NewsChhattisgarh Newsवित्त आयोग के पदाधिकारियों के साथ बैठक.. मुख्य सचिव ने दिया प्रजेंटेशन

वित्त आयोग के पदाधिकारियों के साथ बैठक.. मुख्य सचिव ने दिया प्रजेंटेशन

छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित महानदी भवन में 16वें वित्त आयोग के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढिय़ा, मंत्रिमंडल के साथी और वित्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने राज्य की वित्तीय स्थिति एवं राज्य की आवश्यकताओं के संबंध में आयोग के समक्ष अपनी बात रखी। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य के संबंध में प्रजेंटेशन दिया।

कार्ययोजना तैयार होगी

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 16वें वित्त आयोग के साथ बैठक पर कहा कि वित्त आयोग का आगमन हुआ है। मंत्रियों और विभिन्न निकायों के प्रतिनिधियों से चर्चा हुई है। सुझाव लिए गए हैं जिसके बाद 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना तैयार होगी। यह सुझाव कारगर होंगे और 16वें वित्त आयोग की योजना बनाने में मददगार होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments