HomeHindi Newsटीम इंडिया में एक बार फिर से हो सकती है पूर्व दिग्गज...

टीम इंडिया में एक बार फिर से हो सकती है पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज की वापसी

गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बन गए हैं अभिषेक नायर का बल्लेबाजी कोच बनना लगभग तय हो चुका है केवल आधिकारिक तौर पर ऐलान होना बाकी है लेकिन टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच कौन होगा इसको लेकर अभी भी सवाल बना हुआ है अगर खबरों की माने तो दो विकल्प गेंदबाजी कोच के लिए सामने आए हैं

जहीर खान और लक्ष्मीपति बालाजी में से कोई एक बन सकता है टीम इंडिया का नया गेंदबाजी कोच

भारतीय टीम के नए गेंदबाजी कोच की बात की जाए तो दो विकल्प सामने आए हैं। एक भारत के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान है जिनका गेंदबाजी रिकॉर्ड बहुत शानदार है और भारतीय टीम के लिए उन्होंने बहुत लंबे समय तक खेला है। तो वहीं उनके ही साथ ही लक्ष्मीपति बालाजी हैं उनका भी नाम सामने आया है जो केकेआर की टीम में कोचिंग की भूमिका निभा चुके हैं।

अब अगर जहीर खान को बतौर कोच देखा जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम में वो कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे हैं और टीम सफल भी हुई है। तो ऐसे में अगर जहीर खान टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच बनते हैं तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि जहीर खान गेंदबाजी को और भी मजबूत कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments