HomeHindi NewsHaryanaश्रीराम यात्रा की तैयारी को लेकर ली बैठक, पदाधिकारियों को दिए निर्देश

श्रीराम यात्रा की तैयारी को लेकर ली बैठक, पदाधिकारियों को दिए निर्देश

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में श्रीराम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक ली है। गृहमंत्री विज ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन के अवसर पर अंबाला छावनी में 14 जनवरी को भव्य श्रीराम यात्रा का आयोजन किया जाएगा। राम मंदिर के 22 जनवरी को शुभारंभ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद एसी स्पेशल ट्रेन अयोध्या यात्रा के लिए अंबाला छावनी से चलाई जाएगी। इस ट्रेन में अंबाला छावनी से हजारों भक्त श्रीराम मंदिर के दर्शनों के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि स्पेशल ट्रेन चलने को लेकर रेलवे के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही इसकी तारीख तय कर दी जाएगी। ट्रेन में पैंट्री और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने आगे कहा कि ट्रेन से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अंबाला छावनी से रामलाल के दर्शनों के लिए अयोध्या जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments