HomeHindi Newsसिर्फ दो दिनों में ही टूट गया मयंक यादव का सबसे तेज...

सिर्फ दो दिनों में ही टूट गया मयंक यादव का सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के 14वे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बड़ी आसानी से मुंबई इंडियंस की टीम को पराजित कर दिया। इस मुकाबले में मुंबई की बल्लेबाजी भी पूरी तरह फेल रही और उसके बाद गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं कर सकी। लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी ने एक रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया है।

कोएट्जी ने फेंकी आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद

दो दिन पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने आईपीएल डेब्यू पर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 155.8 kmph की गेंद डाली थी। उन्होंने 9 गेंद 150 प्लस स्पीड में डाली और 27 रन देकर 3 विकेट लिए। लेकिन अब कोएट्जी ने 157.4 किलोमीटर प्रतिघण्टे की रफ्तार से गेंद फेंककर मयंक यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments