HomeHindi NewsCSK के खिलाफ मैक्सवेल को किया जा सकता है टीम में शामिल

CSK के खिलाफ मैक्सवेल को किया जा सकता है टीम में शामिल

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच 18 मई को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2024 का बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाना है। अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की बात की जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को एक बड़ा झटका विल जैक्स के रूप में लगा है जो वापस अपने स्वदेश लौट गए हैं। वहीं इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए मोईन अली भी उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

जैक्स के स्थान पर मैक्सवेल की हो सकती है टीम में वापसी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की बात की जाए तो विल जैक्स ने अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अब वह वापस अपने स्वदेश लौट गए हैं। तो ग्लेन मैक्सवेल को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि मैक्सवेल ने अब तक इस आईपीएल 2024 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन अब आरसीबी के टीम के पास कोई और विकल्प नहीं बचा है। ऐसे में मैक्सवेल को खिलाना होगा और उम्मीद है कि मैक्सवेल इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments