HomeHindi Newsमहाराष्ट्र में फिर भड़की मराठा आरक्षण की आग.. प्रदर्शनकारियों ने जालना में...

महाराष्ट्र में फिर भड़की मराठा आरक्षण की आग.. प्रदर्शनकारियों ने जालना में फूंकी बस

महाराष्ट्र के जालना अंबड़ तहसील के तीर्थपुरी शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर मराठा प्रदर्शनकारियों ने राज्य परिवहन की बस में आग लगा दी। मराठा समुदाय मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। महाराष्ट्र राज्य सडक़ परिवहन निगम ने अगली सूचना तक जालना जिले में बस सेवा बंद कर दी है। मराठा आंदोलनकारियों द्वारा कथित तौर पर एक बस में आग लगाए जाने के बाद एसपी जालना के सुझाव पर यह कदम उठाया गया है। एमएसआरटीसी के अंबड़ डिपो प्रबंधक नेा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments