HomeHindi Newsराजनीति के संत थे मनोहर जोशी.. सीएम-डिप्टी सीएम ने कही ये बात

राजनीति के संत थे मनोहर जोशी.. सीएम-डिप्टी सीएम ने कही ये बात

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि क्या हुआ। वह बाला साहेब ठाकरे के काफी करीबी थे। उन्होंने ठाकरे के आदर्श महाराष्ट्र के दृष्टिकोण में महान योगदान दिया। वह बहुत धैर्यवान और सुसंस्कृत व्यक्तित्व थे। महाराष्ट्र की राजनीति में उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जोशी महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐसे राजनेता थे जिनके पार्टी के परे सभी लोगों से संबंध थे। मुख्यमंत्री के तौर पर उनके योगदान को हम नहीं भुला सकते। उनके जाने से महाराष्ट्र की राजनीति को एक बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments