HomeHindi Newsप्रयागराज में 2025 में होगा महाकुम्भ.. 2 साल से तैयारियां, इतने लाख...

प्रयागराज में 2025 में होगा महाकुम्भ.. 2 साल से तैयारियां, इतने लाख लोग आएंगे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 2025 में महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा है। इसकी पिछले 2 साल से व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। यहां सडक़ों का चौड़ीकरण, सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है, अस्पतालों का सुदृढ़ीकरण हो रहा है। भारी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, उनकी ट्रेनिंग, यातायात व्यवस्था आदि की तैयारियां प्रशासन पिछले डेढ़ साल से कर रहा हैं।

25 लाख श्रद्धालु बाहर से आएंगे

प्रयागराज मंडल आयुक्त एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण अध्यक्ष विजय विश्वास पंत ने महाकुंभ मेले की व्यवस्था पर बताया कि इस समय युद्धस्तर पर तैयारियां जारी हैं। हमारे आकलन के मुताबिक महाकुम्भ में करीब 25 लाख श्रद्धालु बाहर से आएंगे। यहां बहुत सारे अखाड़े हैं जहां वे रुकते हैं, कुछ श्रद्धालु होटल में भी रुकते हैं। इसके अलावा इस बार हम अस्थायी टेंट सिटी भी बनाने जा रहे हैं जिसमें लगभग 2 हजार कमरे होंगे।

10 हजार से ज्यादा स्वच्छताकर्मी होंगे तैनात

उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग से संपर्क कर हम इसकी संख्या को और बढ़ाएंगे। स्वच्छता की दृष्टि से इस बार यहां 10 हजार से ज्यादा स्वच्छताकर्मी होंगे और 25 हज़ार से ज्यादा डस्ट बिन यहां लगाए जाएंगे और उनकी वास्तविक समय में निगरानी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments