HomeHindi Newsमप्र चीतों से आबाद : 26 में से 13 यहीं पैदा हुए,...

मप्र चीतों से आबाद : 26 में से 13 यहीं पैदा हुए, 65 दिन में जन्मे 12 शावक

मप्र के कूनो नेशनल पार्क में 65 दिन में तीसरी बार अफ्रीकन मादा चीता के मां बनने की खुशखबरी आई है। गामिनी नाम की चीता ने 5 शावकों को जन्म दिया है, जिसके बाद चीता शावकों की संख्या 13 हो गई है। ये सभी यहीं जन्मे हैं। इसके पहले नामीबियाई चीता आशा और ज्वाला भी मां बन चुकी हैं। अब इन शावकों को मई-जून की गर्मी से बचाना बड़ी चुनौती होगा। पिछले साल जन्मे 4 शावकों में से 3 की एक माह में ही मौत हो गई थी। कूनो में अब 26 चीते हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments