HomeHindi Newsएक ही दिन में हार्दिक से दो बार रूठी किस्मत, लगा डबल...

एक ही दिन में हार्दिक से दो बार रूठी किस्मत, लगा डबल झटका

आपकी अगर किस्मत खराब हो तो आपके साथ कुछ भी अच्छा नहीं होता है। लेकिन इससे बड़ा और क्या हो सकता है कि एक तरफ आप कप्तानी के दावेदार हों और आपको कप्तानी भी ना मिले और दूसरी ओर आपको अपने जीवन में एक और समस्या का सामना करना पड़े। कुछ ऐसा ही भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के साथ हुआ है। सबसे पहले तो हार्दिक पांड्या जो कि टीम इंडिया के उप कप्तान थे, उनसे उप कप्तानी छीनी गई कप्तानी तो मिली नहीं उप कप्तानी भी छीन ली गई, और उसके बाद उनकी पत्नी नताशा के साथ उनका तलाक भी हो गया और यह सब कुछ एक ही दिन में हुआ है।

हार्दिक और नताशा के बीच टूट गया 4 सालों का साथ

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा की शादी को 4 साल हो गए थे, लेकिन 4 सालों के बाद आखिरकार बीती रात दोनों के बीच तलाक हो गया और दोनों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट डालकर इस बात की जानकारी भी दे दी। साल 2020 में हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टेनकोविक के साथ शादी की थी। हार्दिक पांड्या और नताश को एक बच्चा अगस्तया के रूप में भी था। लेकिन आखिरकार दोनों के बीच अब रिश्ता खत्म हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments