HomeHindi NewsEntertainmentकिम कार्दशियन का श्रीगणेश के साथ पोज.. भड़क गए लोग, सुनाई खरी-खोटी

किम कार्दशियन का श्रीगणेश के साथ पोज.. भड़क गए लोग, सुनाई खरी-खोटी

अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन हाल ही में अपनी बहन क्लोई कार्दशियन के साथ अनंत अंबानी और राधिका की शादी में मुंबई आई हुई थीं। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके कारण लोग उन्हें लताड़ रहे हैं। भगवान गणेश की मूर्ति के साथ किम ने अजीब अंदाज में पोज खिंचवाया। इसके लिए उनको खूब खरी-खोटी सुनने को मिली है। किम ने तस्वीर में सफेद और सुनहरे रंग का लहंगा और चोली पहना हुआ है। कुद यूजर्स ने इसे भारतीय संस्कृति का अपमान करार दिया तो कुछ ने इसे बेहूदा तस्वीर बताया। आलोचना के बाद किम ने अपना इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments