HomeHindi Newsकेजरीवाल और सीएम मान ने स्वर्ण मंदिर में की प्रार्थना.. नशे और...

केजरीवाल और सीएम मान ने स्वर्ण मंदिर में की प्रार्थना.. नशे और भ्रष्टाचार पर यह कहा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें गरीबों और जिनके पास कुछ नहीं है उनकी सेवा करनी है। लोगों को न्याय दिलाना है। पंजाब में सबसे बड़ी समस्या नशा और भ्रष्टाचार की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। हम राज नहीं चला रहे हैं हम लोगों की सेवा कर रहे हैं।

भाजपा अपनी गलतफहमी दूर कर ले : सौरभ

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया लगभग 2 साल जेल में रहकर आए हैं। अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह 6-6 महीने जेल में रहकर आए हैं, जब ये लोग तब नहीं झुके तो क्या आज भाजपा इन्हें झुका पाएगी। भाजपा अपनी गलतफहमी दूर कर ले, अरविंद केजरीवाल न कभी भाजपा के आगे झुकेंगे न इनसे डरेंगे, न दबेंगे। उन्होंने कहा कि दुर्गियाना मंदिर में लक्ष्मी कांता चावला प्रधान हैं। पहली बार कोई महिला किसी मंदिर की प्रधान बनी है। पंजाब में लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं। शिष्टाचार के लिए लोग बैठक करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments