HomeHindi Newsकेदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री हो बंद.. आशा नौटियाल के बयान...

केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री हो बंद.. आशा नौटियाल के बयान पर भड़के हरीश रावत

केदारनाथ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ में यात्रा प्रबंधन को लेकर हाल ही में एक बैठक हुई थी। कुछ लोगों ने मुद्दा उठाया कि कुछ घटनाएं होती हैं जो किसी की नजर में नहीं आतीं। मैं भी इस बात से सहमत हूं कि अगर कुछ लोग ऐसा कुछ कर रहे हैं जिससे केदारनाथ धाम की छवि खराब हो सकती है। तो ऐसे लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए।

केदारनाथ धाम को बदनाम कर रहे

उन्होंने कहा कि वे निश्चित रूप से गैर-हिंदू हैं जो वहां आते हैं और ऐसी गतिविधियों में शामिल होते हैं जो धाम को बदनाम करती हैं। हमें इस पर गौर करने की जरूरत है क्योंकि अगर ऐसा कोई मुद्दा उठाया गया है, तो इसमें कुछ तो बात होगी। उन्होंने कहा कि हम मांग करेंगे कि ऐसे लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए।

सीएम से बात करें आशी नौटियाल : हरीश रावत

केदारनाथ से भाजपा विधायक आशा नौटियाल के बयान पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मैं कह रहा हूं कि अगर ऐसा कुछ है तो उस पर सनसनी फैलाने की बजाय आपको अपने मुख्यमंत्री को बताना चाहिए या फिर डीएम, एसएसपी से बात करनी चाहिए। वे इस पर काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments