HomeHindi Newsजस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय होंगे भाजपा में शामिल..! संजय राउत ने कहा-गलत परंपरा

जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय होंगे भाजपा में शामिल..! संजय राउत ने कहा-गलत परंपरा

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने कहा कि उनके जैसे लोगों का राजनीति में स्वागत है। लोगों का विश्वास कायम करने और स्वच्छ राजनीति स्थापित करने के लिए उनके जैसे सच्चे लोगों की राजनीति में जरूरत है। वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज इस्तीफा देते हैं और किसी विशेष राजनीतिक दल में शामिल होते हैं, तो इसका मतलब है कि वे न्याय नहीं दे रहे थे बल्कि पार्टी के लिए काम कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments