HomeHindi Newsपर्थ टेस्ट में 8 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह बने रैंकिंग में...

पर्थ टेस्ट में 8 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह बने रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज, रच दिया इतिहास

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पर्थ के मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को शानदार अंदाज में 295 रनों से हरा दिया। भारत की इस जीत में मुख्य किरदार कप्तान जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का रहा। जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 42 रन देकर 5 विकेट हासिल किये, तो दूसरी पारी में सिर्फ 30 रन लेकर तीन सफलता हासिल की और कुल मिलाकर पूरे मैच में 8 विकेट हासिल किये।

शानदार गेंदबाजी करके रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने बुमराह

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह थोड़े दिन पहले ही नंबर एक तेज गेंदबाज बने थे, लेकिन कगिसो रबाडा ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया था। लेकिन अब बुमराह ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है और एक बार फिर से बुमराह टेस्ट के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं।

जसप्रीत बुमराह की बात की जाए तो इस वक्त अगर हर फॉर्मेट में कोई सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज है तो वह जसप्रीत बुमराह ही है, और नंबर एक रैंकिंग में पहुंचना जसप्रीत बुमराह से बेहतर कोई भी डिजर्व नही करता है। जसप्रीत बुमराह ने पर्थ टेस्ट मैच में जिस तरह से गेंदबाजी की है उसने एक बार फिर से दिखा दिया है की कप्तानी के साथ भी बुमराह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments