HomeHindi Newsदलीप ट्रॉफी के मुकाबले में दमदार वापसी करते हुए ईशान किशन ने...

दलीप ट्रॉफी के मुकाबले में दमदार वापसी करते हुए ईशान किशन ने जमाया अर्धशतक

इंडिया सी और इंडिया बी की टीम के बीच दलीप ट्रॉफी का मुकाबला अनंतपुर के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंडिया सी की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और इंडिया सी की टीम की ओर से ईशान किशन ने वापसी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। ईशान किशन इस वक्त 65 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड में चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे।

चोट की वजह से पहले मुकाबले में नहीं खेल सके थे ईशान किशन

इंडिया सी की टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन पहले मुकाबले में चोट की वजह से नहीं खेल सके थे। इसी वजह से ईशान किशन का चयन भी भारत की टीम में नहीं हो पाया। लेकिन अब उन्होंने दमदार वापसी की है और अर्धशतक जड़ दिया है। इशान किशन काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और लगातार वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं। और दलीप ट्रॉफी में यह एक अच्छा मौका है कि वह दमदार पारियां खेलकर अपनी वापसी के रास्ते बनाये।

इशान किशन को लेकर लगातार यह बात होती रहती है कि ईशान किशन घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने बुची बाबू टूर्नामेंट में वापसी की, वहां पर उन्होंने शतक जड़ा और अब दलीप ट्रॉफी के मैच मे अर्धशतक जड़ दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments