HomeHindi Newsक्या जो रूट के निशाने पर है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, खुद...

क्या जो रूट के निशाने पर है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, खुद दिया उन्होंने जवाब

इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम जीत की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रही है। क्योंकि इंग्लैंड की टीम में 483 रनों का बड़ा लक्ष्य श्रीलंका की टीम के सामने रखा है और दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं।

लॉर्ड्स टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान जो रूट ने एक और शानदार शतक जड़ दिया। जो रूट अब सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के और करीब पहुंचते जा रहे हैं और खासतौर पर शतकों के मामले में भी जो रूट 34 पर पहुंच गए हैं और सचिन तेंदुलकर के 51 टेस्ट शतक है।

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान जो रूट से जब दिन का खेल खत्म होने के बाद सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर जवाब दिया है और साथ यह भी बता दिया है कि उनके निशाने पर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड है या फिर वह सिर्फ अपने क्रिकेट को इंजॉय कर रहे हैं

मैं सिर्फ अपने खेल का मजा ले रहा हूं:जो रुट

इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान जो रूट ने कहा कि “मैं सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोच रहा हूं, मैं सिर्फ अपने खेल का मजा ले रहा हूं और अपनी टीम के लिए योगदान देने की कोशिश कर रहा हूं। शतक लगाना बहुत अच्छी बात है लेकिन टेस्ट मैच जीतने से बेहतर बात कुछ और नहीं हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments