More
    HomeHindi NewsIPL 2026: RCB से शर्मनाक हार के बाद बिफरे फिलिप्स, जानें किस...

    IPL 2026: RCB से शर्मनाक हार के बाद बिफरे फिलिप्स, जानें किस सवाल पर खोया आपा

    आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों गुजरात टाइटंस (GT) को 92 रन से करारी और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में मिली बड़ी शिकस्त के बाद गुजरात टाइटंस का खेमा बेहद तनावपूर्ण नजर आया। इस माहौल का असर पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी साफ देखने को मिला, जहां टीम के मुख्य चेहरे नदारद रहे।

    कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचे शुभमन गिल और आशीष नेहरा

    इतनी बड़ी हार के बाद टीम की जिम्मेदारी संभालने के बजाय कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच आशीष नेहरा प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचे। उनके स्थान पर मीडिया का सामना करने के लिए न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को भेजा गया। हालांकि, गुजरात के पास अभी भी क्वालिफायर-2 जीतकर फाइनल में पहुंचने का मौका बचा हुआ है, लेकिन इस बड़ी हार ने टीम के मनोबल को बुरी तरह प्रभावित किया है।

    किस सवाल पर खोया ग्लेन फिलिप्स ने आपा? प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने फिलिप्स से पूछा कि “क्या 255 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते समय टीम ने किसी पल हार मानने जैसा महसूस किया था?” तो इस सवाल पर फिलिप्स बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने इसे एक “बेवकूफी भरा सवाल” करार देते हुए कहा, “कोई भी खिलाड़ी मैदान पर हार मानने नहीं उतरता। हम पेशेवर क्रिकेटर हैं और मैदान पर अपना सबकुछ देने गए थे।” उन्होंने आगे कहा कि 250 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय स्कोरबोर्ड का भारी दबाव होता है और इसके लिए हर चीज का सही होना जरूरी है, जो इस मैच में हमारे साथ नहीं हुआ।

    हार की मुख्य वजहें: खराब फील्डिंग और कुलवंत खेजरोलिया का चयन

    ग्लेन फिलिप्स ने टीम की खराब फील्डिंग पर गहरी निराशा जताई। उन्होंने कहा कि प्लेऑफ जैसे बड़े मैचों में खराब फील्डिंग के साथ आप मैच नहीं जीत सकते। मैच के दौरान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के दो कैच छोड़े गए, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 93 रन कूट दिए। इसके अलावा, प्लेइंग इलेवन में अर्शद खान की जगह केवल अपना दूसरा मैच खेल रहे कुलवंत खेजरोलिया को शामिल करने के फैसले पर भी सवाल उठे, जिस पर फिलिप्स कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके और उन्होंने कहा कि यह फैसला कोचिंग स्टाफ ने उनके ट्रेनिंग प्रदर्शन को देखकर लिया होगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments