HomeHindi Newsप्रयागराज महाकुंभ के लिए दिया न्योता.. सीएम मोहन माझी को दिया कलश...

प्रयागराज महाकुंभ के लिए दिया न्योता.. सीएम मोहन माझी को दिया कलश और लोगो

उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर और सतीश चंद्र शर्मा ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की ओर से निमंत्रण में पवित्र गंगाजल से भरा शुभ कलश और कार्यक्रम का लोगो भेंट किया गया है। ओडिशा के संस्कृति मंत्री सूर्यवंशी सूरज भी मौजूद थे। गौरतलब है कि प्रयागराज महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2024 तक होना है। इसके लिए देशभर के राजनेताओं और प्रमुख लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments