HomeHindi NewsBusinessअंतरिम बजट 2024 : सरकार ने चुनौतियों पर सही तरीके से काबू...

अंतरिम बजट 2024 : सरकार ने चुनौतियों पर सही तरीके से काबू पाया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 वर्षों में गहरा सकारात्मक परिवर्तन देखा है। भारत के लोग आशा के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं। जब हमारी सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में सत्ता संभाली, तब देश को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने उन चुनौतियों पर सही तरीके से काबू पाया। वित्त मंत्री ने कहा कि हमने कोरोनाकाल में बेहतर काम किया है। हमारी अर्थव्यवस्था युद्ध और लॉकडाउन में भी नहीं डिगी, जबकि विश्व के कई देश इससे उबर नहीं पाए हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70 प्रतिशत आवास महिलाओं को मिले हैं। हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments