HomeHindi NewsBusinessअंतरिम बजट 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गिनाईं सरकारी की...

अंतरिम बजट 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गिनाईं सरकारी की ये उपलब्धियां

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पेश किया। उन्होंने अपने बजट भाषण में गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए किए गए काम गिनाए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकसित भारत के लिए संकल्पित है। हम समावेशी विकास के लिए संकल्पित हैं। हमने परिवारवाद को खत्म किया और सभी जरूरतमंदों को लाभ दे रहे हैं। सरकार ने डीबीटी के माध्यम से व्यापक बदलाव लाया है। हमारा प्रयास है कि सभी को लाभ पहुंचाया जाए। हमने भाई-भतीजावाद को खत्म किया है। स्ट्रीट वेंडर योजना, गरीब कलयाण योजना, पीएम स्वनिधि योजना हमारी विशेष उपलब्धियां हैं। हमने अन्नदाता किसानों को सीधी फायदा पहुंचाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments