HomeHindi Newsबांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलता हुआ दिखाई नहीं देगा भारत...

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलता हुआ दिखाई नहीं देगा भारत का स्टार तेज गेंदबाज,ये है वजह

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है। अभी इस सीरीज को शुरू होने में काफी वक्त बाकी है। पहला टेस्ट मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन इस टेस्ट सीरीज से पहले एक खबर निकलकर सामने आ रही है जो भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर है जिसमें यह कहा जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह शायद ही इस टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई दे।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुमराह को मिलेगा आराम

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 19 सितंबर से पहले टेस्ट मैच खेला जाएगा और इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाएगा यह खबर इंडियन एक्सप्रेस ने ब्रेक की है। इस खबर में कहा गया है कि जसप्रीत बुमराह को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आराम दिया जाएगा इसके अलावा सभी सीनियर खिलाड़ी टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments