HomeHindi Newsमुंबई टेस्ट में आराम करेगा भारत का धाकड़ गेंदबाज, इस वजह से...

मुंबई टेस्ट में आराम करेगा भारत का धाकड़ गेंदबाज, इस वजह से लिया गया फैसला

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच कल से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस तीसरे टेस्ट मैच को लेकर टीम इंडिया ने एक बड़ा फैसला किया है और भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम करने का फैसला किया है। और यह खबर इंडियन एक्सप्रेस ने रिपोर्ट की है।

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम करवाने का फैसला इस वजह से किया गया है ताकि उनका वर्कलोड मैनेज हो सके। और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जो की टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है उसमें जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से तरोताजा होकर उतर सकें। इसी वजह से उन्हें आराम देने का फैसला किया गया है।

आपको बता दे इस सीजन अब तक चार टेस्ट मैच भारतीय टीम ने खेले हैं और उन चारों टेस्ट मैच का हिस्सा जसप्रीत बुमराह रहे हैं। दो टेस्ट मैच भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले और उसके बाद दो टेस्ट मैच अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले है और चारों में बुमराह ने गेंदबाजी की है। ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए बुमराह को मुंबई टेस्ट में आराम करवाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments