HomeHindi News192 रनों के जवाब में संकट में भारतीय टीम, गंवा दिए 5...

192 रनों के जवाब में संकट में भारतीय टीम, गंवा दिए 5 विकेट

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच रांची के मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम 192 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है। जवाब में लंच के बाद इंग्लैंड की टीम ने नियमित अंतराल पर दो जरूरी विकेट झटककर भारतीय टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया है। भारतीय टीम को जीत के लिए अभी भी 71 रनों की आवश्यकता है और शुभमन गिल अभी भी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

गोल्डन डक पर आउट हुए सरफराज खान

लंच तक भारतीय टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 120 रन था। लेकिन लंच के बाद भारतीय टीम ने रविंद्र जडेजा और सरफराज खान के विकेट गवा दिए। रविंद्र जडेजा तीन रन बनाकर शोयब बशीर की गेंद पर आउट हुए। तो वहीं सरफराज खान अपना खाता भी नहीं खोल सके और गोल्डन डक पर शोयब बशीर का शिकार बन गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments