HomeHindi Newsतीसरे T20 मुकाबले में भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया...

तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच हैदराबाद के मैदान पर तीसरा T20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में रवि बिश्नोई को शामिल किया है। आज के मुकाबले में हर्षित राणा का डेब्यू हो सकता था लेकिन वायरल इंफेक्शन की वजह से हर्षित राणा सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे इसी वजह से सिर्फ रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में जगह मिली है।

भारतीय टीम की ओर से आज बल्लेबाजी में संजू सैमसन के पास अपने आप को साबित करने का आखिरी मौका हो सकता है। क्योंकि शुरुआती दो T20 मुकाबले में संजू सैमसन बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके हैं। और अगर साउथ अफ्रीका के दौरे पर यशस्वी जयसवाल कि अगर वापसी हो जाती है तो फिर संजू सैमसन का पत्ता कट सकता है। अभिषेक शर्मा के लिए भी यही बात कही जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments